Uncategorized

लक्सर पुलिस ने किया एक बाइक चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार

रिपोर्ट लक्सर संवाददाता

लक्सर पुलिस ने किया एक बाइक चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार

चोरी की दो बाइको सहित मंदिर से चुराया गया

लक्सर कोतवाली पुलिस की टीम ने बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की दो बाइके सहित मंदिर से चुराया गया एक पीतल का घण्टा भी बरामद किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के भिक्कमपुर और सुल्तानपुर से बाइको को चोरी किया था और वही एक मंदिर से एक पीतल के घण्टे को भी चोरो किया। शातिर आरोपी सोनू उर्फ उमंग वर्मा हाल ही में गंगनहर कोतवाली के सुभाष नगर में किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ उमंग के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में, एएसआई मनोज गैरोला, एसआई लोकपाल परमार, कांस्टेबल हिमांशु चौधरी, कांस्टेबल अनूप पोखरियाल सहित कांस्टेबल जितेंद्र नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *