lडॉ. चौहान बनाये गये इंटरनेशनल हाॅलिस्टिक मेडिकल सोसायटी डिपार्टमेंट ऑफ अमेरिकन न्यूट्रिशनल मेडिकल एसोसिएशन यू एस ए के सम्पर्क अधिकारी । ए एन एम ए यूएसए के चेयरमैन डॉ डी कुंडु द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ के पी एस चौहान को आई एच एम एस डिपार्टमेंट ऑफ ए एन एम ए यूएसए का सम्पर्क अधिकारी बनाया गया है। डा चौहान को सम्पर्क अधिकारी बनाये जाने पर आज इ एम ए के केन्द्रीय कार्यालय सभागार ज्वालापुर मे एसोसिएशन के चिकित्सकों द्वारा डॉ चौहान का अभिनंदन किया गया तथा एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी व्यक्त की गई।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डा संजय मेहता ने यू एस ए के डॉ डी कुंडु का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है इस अवसर पर डॉ आफाक, डॉ रासिद अब्बासी, डॉ अशोक कुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉ चांद उस्मान, डॉ ऋचा आर्य, डॉ विजय लक्ष्मी, डॉ नीलम भारती, डॉ आदेश शर्मा, डॉ ब्रज भूषण, डॉ अर्सलान, डॉ भूरेखान, डॉ गुलाम साबिर, डॉ संदीप पाल, डॉ अमर पाल, हीना कुशवाहा, लक्ष्मी कुमारी, शमां परवीन, मंजुला होलकर, वीनित सहगल, डॉ एम टी अंसारी आदि चिकित्सक उपस्थिति रहे।
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में एम0एस0 ऐक्ट 2013 के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सतर्कता समिति एवं जिला स्तरीय सर्वेक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक में जिलाधिकारी को समाज कल्याण अधिकारी ने सीवर सफाई के दौरान सफाई कर्मियों की मृत्यु की घटना तथा उसका मुआवजा दिये जाने, […]
रायसी में ज्ञान की दौड़: जेएसएस कॉलेज की क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया कमाल पूर्णीमा बनी अव्वल, आयुष दूसरे और मानसी तीसरे स्थान पर रह रायसी जेएसएस नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज, रायसी में इस वर्ष भी भव्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए छात्र-छात्राओं ने […]
लावारिस लाशों को अपना नाम देकर करती है क्रांतिकारी शालू सैनी अन्तिम संस्कार,निशुल्क सेवा में हर रोज जुटी रहती हैरुड़की।मुजफ्फरनगर नगर में समाज सेवा की अनोखा रूप क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा दिखाया गया है।क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा समाज सेवा को अपना कर्तव्य समझकर किया गया और आज तक उसी तर्ज पर समाज सेवा करती आ […]