Uncategorized

खेल मंत्री द्वारा देवभूमि मास्टर एथलीट्स एसोसिशन की स्मारिका का विमोचन l

रिपोर्ट महिपाल शर्मा

खेल मंत्री द्वारा देवभूमि मास्टर एथलीट्स एसोसिशन की स्मारिका का विमोचन l
देवभूमि मास्टर एथलेटिक्स एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने खेल एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्य से उनके सरकारी निवास पर भेंट की और एसोसिएशन द्वारा आयोजित विभिन्न खेल कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया। एसोसिएशन के महासचिव सतीश चंद चौहान ने बताया कि इस वर्ष पांचवी मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता दिनांक 8 फरवरी से 11 फरवरी 2024 तक हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित की जा रही है। जिसमें उत्तराखंड राज्य से विभिन्न आयु वर्ग के 60 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। मंत्री महोदय ने सभी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के साथ अधिक से अधिक पदक अर्जित करके उत्तराखंड को गौरव प्रदान करने की शुभकामनाएं दी। महासचिव ने यह भी अवगत कराया की गत दिनांक 4 और 5 नवंबर 2023 को छठीं राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता रुद्रपुर में आयोजित की गई थी। जिसमें उत्तराखंड के सभी जनपदों के लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुमाऊँ मंडल में यह प्रतियोगिता आयोजित होने से उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में सभी जनों का खेलों के प्रति उत्साह बढा और जाग्रति आयी।
इसी अवसर पर मंत्री के कर कमलों द्वारा देवभूमि मास्टर एथलेटिक्स और स्पोर्ट्स डेवलपमेंट द्वारा जारी स्मारिका का विमोचन भी किया गया। स्मारिका में एसोसिएशन द्वारा आयोजित खेल एवं समाजिक कार्यक्रमों की जानकारी के अतिरिक्त खेलों से स्वास्थ्य एवं उत्साह विषय पर लेख प्रस्तुत किए गए हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सूद ने पुष्प गुच्छ से मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष जय मल सिंह नेगी, पूर्व राष्ट्रीय कोच गुरुकुल सिंह, कोषाध्यक्ष गंभीर सिंह पंवार, संयुक्त सचिव गोकुला नन्द पंत, जितेंद्र कुमार गुप्ता, उमा कोठारी, राजन गुप्ता, प्रशांत कुमार, हीरा सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *