रिपोर्ट शहजाद अली
आज वेद मंदिर आश्रम में ग्राम बहादुरपुर जटट में मुख्यमंत्री की घोषणा द्वारा प्रस्तावित राजकीय डिग्री कॉलेज का शासनादेश( जियो) पास होने की खुशी में ग्राम बहादुरपुर जट और आसपास के गांव के क्षेत्रवासियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर ग्राम वासियों ने फूल माला पहनकर और मिठाइयां खिलाकर डिग्री कॉलेज बनने का जश्न मनाया इस अवसर पर स्वामी यतीश्वरानंद और ग्राम प्रधान राजेश वर्मा ने कहा कि डिग्री कॉलेज के बनने से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा और छात्र और छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मेंद्र चौहान और मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने ग्राम बहादरपुर में डिग्री कॉलेज देकर क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दी है उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में अभी तक कोई भी राजकीय डिग्री कॉलेज नहीं था इस डिग्री कॉलेज के बनने से लगभग 25 से 30 गांव के बच्चों को लाभ मिलेगा इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेश वर्मा भाजपा नेता धर्मेंद्र चौहान मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव चंद किरण सिंह चौधरी सत्य कुमार जितेंद्र चौधरी चीनू चौधरी संदीप चौधरी पप्पू यादव बृजपाल चौधरी मोहर सिंह आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे सरकारी की स्थापना




