रिपोर्ट सलीम फारुकी
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का घर घर जाकर महा संपर्क अभियान
महा संपर्क अभियान के तहत आज मंगलौर में विधानसभा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चे के इंतजार हुसैन के नेतृत्व में घर-घर जनसंपर्क किया गया और लोगों से 2024 में मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए समझाया गया मोदी जी के 9 साल पूरे होने की कामयाबी के बारे में भी बताया गया मोदी जी के कार्यकाल उपलब्धियों को भी भली-भांति समझाया गया भाजपा सरकार ने क्या-क्या योजनाएं लागू की जैसे सस्ते गल्ले की दुकान पर गेहूं चावल फ्री मिलने की योजना नारी सम्मान योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में घर-घर जाकर जनता को समझाया गया मोदी राज में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है जिस स्थानों पर जनता घंटों में जाती थी अब मिनटों में पहुंच रही है मोदी सरकार ने सभी को समान सम्मान दिया जाता है इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश महामंत्री अनीश गौड़ उपाध्यक्ष जमीर हसन अंसारी वरिष्ठ भाजपा नेता सरफराज अहमद सिद्दीकी मंडल मंत्री सलमान सिद्दीकी जाहिद इदरीस अनीस रिहान जुबेर राव जमीर व समाजसेवीका तलत परवीन आदी मौजूद रहे




