Uncategorized

फैक्ट्री में धुसे बदमाशों ने फैक्ट्री कर्मचारियों पर किया हमला, आधा दर्ज़न कर्मचारी घायल l

फैक्ट्री में धुसे बदमाशों ने फैक्ट्री कर्मचारियों पर किया हमला, आधा दर्ज़न कर्मचारी घायल l

बहादराबाद 9 मार्च ( महिपाल )

पुलिस को कई बार फोन करने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, बदमाश मारपीट कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे l
पुलिस के 112 नंबर का नहीं मिला कोई लाभ l
थाना पथरी क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में सिग्नेचर एंटरप्राइज फैक्ट्री में अज्ञात बदमाशों ने घुसकर 6 कर्मचारियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया l अज्ञात बदमाशों को यह नहीं पता था कि उनकी सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही है l घायल कर्मचारियों ने तत्काल अपने सुपरवाइजर सुशील कुमार को सूचना दी कि हमारे साथ अज्ञात बदमाशों ने फैक्ट्री में घुसकर मारपीट की और हमें जान से मारने का प्रयास किया l अज्ञात बदमाशों का फैक्ट्री में घुसने का इरादा क्या था, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा l फैक्ट्री के सुपरवाइजर सुशील कुमार ने फैक्ट्री में पहुंचकर घायल कर्मचारियों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में उनका इलाज शुरू कराया।वही सुशील कुमार ने बताया कि मैंने फैक्ट्री पहुंचकर 112 पर लगातार चार बार फोन किया पुलिस को भी फोन किया लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा,पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।सुशील कुमार ने अपने कर्मचारियों का मेडिकल करा कर पुलिस शिकायत देने की बात कही है घायल कर्मचारियों में अनवर,धर्म सिंह, तसव्वर अली, इस्तियाक, निहार अली, मुनव्वर अली, को चोटें आई हैं जिन का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है।


वही एसओ पथरी पवन डिमरी ने बताया घटना की जानकारी मिली थी लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आने के बाद ही कार्यवाही की जाएगी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *