Uncategorized

बुक्कनपुर ग्राम प्रधान जुल्फुकार की कार्य शैली को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित।

बुक्कनपुर ग्राम प्रधान जुल्फुकार की कार्य शैली को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित।

रुड़की क्षेत्र के बुक्कनपुर ग्राम प्रधान जुल्फुकार ने अपने गांव में उचतर विकास कार्य करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर जुल्फुकार प्रधान बुक्कनपुर को बलॉक नारसन मे प्रथम स्थान पर विकास कार्य दो साल के कार्यकल में दो करोड़ का कार्य करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम प्रधान बुक्कनपुर को सम्मानित किया गया। प्रधान जुल्फुकार ने बताया मैंने चुनाव के समय ग्राम वासियों से वादा किया था। कि अपने गांव का विकास जो अभी तक रुका हुआ है उनको करने में पहला करूंगा। इस वादे के साथ प्रधान जुल्फुकार ने गांव की मेंन सड़के बनायी।गरीबों को आवास दिये, गरीबों की पेंशन बनीं, व धार्मिक स्थलों की बाउंड्री कराई है। जिसमें लगभग 2 करोड रुपए का कार्य अपने गांव के विकास के लिए लेकर आए हैं। बाकी उन्होंने कहा जो भी हमारे गांव के और बचे हुई विकास कार्य है उनको जल्द से जल्द पूरा कर दिया जाएगा। वहीं ग्राम वासियों ने प्रधान जुल्फुकार के तारीफ करते हुए कहा अभी तक कम समय में इतना कार्य करने वाला प्रधान हमारे गांव में नहीं बना है। यह पहला प्रधान ऐसा है जिन्होंने कम समय में गांव के विकास कार्यों में अहम भूमिका निभाई है। तमाम ग्रामवासी जुल्फुकार की तारीफ करते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *