पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार l लक्सर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए चलाई जा रही मुहिम नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है l एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर कोतवाली लक्सर प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब बेचने वाले व शराब की तस्करी करने वाले की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया जिसके तहत मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर अभियुक्त सावन पुत्र राजेंद्र निवासी मोहम्मदपुर बुजुर्ग थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को रायसी रोड रोड से तीन पट्टी (144 पाववे ) देसी शराब दबंग मारका के साथ गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट कांस्टेबल हरवीर कांस्टेबल मदन सिंह आदि शामिल रहे




