चार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार l लक्सर पुलिस ने न्यायालय से वांछित चल रहे चार वारंटी को दबिश देकर गिरफ्तार किया है l पुलिस का कहना है कि माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटयो की शत प्रतिशत तमिल किए जाने के लिए माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए l जिस पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए जिसका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज नौटियाल चौकी प्रभारी सुल्तानपुर उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश शाह हेड कांस्टेबल अरविंद कांस्टेबल अजीत कांस्टेबल मनदीप आदि की टीमें बनाई गई पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 1 सुरेश पुत्र सूरजमल 2 सूरजमल पुत्र हरचंद 3 मुनेश उर्फ मांगा उर्फ मांगा पुत्र सूरजमल समस्त ग्रामवासी गण ग्राम महतोली लक्सर जिला हरिद्वार को घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अजब सिंह पुत्र जयपाल निवासी गद्दारोंना मंगलौर जिला हरिद्वार को घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने 4 वारंटीयों को उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्त गणों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l




