Uncategorized

अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार l लक्सर कोतवाली दवारा सुरक्षा व्यवस्था तथा घटनाओ की रोकथाम के लिए दिनांक 24, 2,2023 क़ो चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध स्थितियों में घूमता दिखाई दिया l पुलिस द्वारा व्यक्ति को बसेड़ी चौक के पास रोका गया जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक आदत नाजायज चाकू बरामद हुआ पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम जावेद पुत्र मुरसलीन निवासी बदरपुर खादर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 26 वर्ष बताया l लक्सर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि जावेद को बसेड़ी चौक से गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से एक चाकू बरामद हुआ है जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसको आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *