Uncategorized

लंढौरा पुलिस ने 9. 67 ग्राम अवैध स्मैक वह मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

लंढौरा पुलिस ने 9. 67 ग्राम अवैध स्मैक वह मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

👉 रिपोर्ट सद्दाम अली

लंढौरा उत्तराखण्ड/जनपद को वर्ष 2025 तक नशा मुक्त करने के उद्देश्य नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके अनुपालन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा उप निरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में लंढौरा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक टीम गठित कर टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसके अनुपालन में गठित टीम द्वारा लंढौरा क्षेत्रअंतर्गत समस्त संभावित स्थानों में चैकिंग अभियान चलाया गया | जिस पर गठित टीमों द्वारा नशा तस्करों के ठिकानों पर दबिश।चरस/अवैध स्मैक बिक्री वाले स्थान पर दबिश।स्मैक/शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग कर कार्रवाई की गई|लंढौरा चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है। कि लंढौरा क्षेत्र व अन्य देहात क्षेत्रों में निम्न व्यक्ति द्वारा स्मैक के कारोबार की सूचना प्राप्त हो रही थी परंतु अभियुक्त गिरफ्तार नहीं हो पाया जिस संबंध में पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर मामूर किए गए जिसके फलस्वरूप मुखबिर की सूचना पर निम्न अभियुक्त को टीम द्वारा इमरान पुत्र रशीद निवासी ग्राम जोरासी थाना कोतवाली रुड़की को शिकारपुर रेलवे पुलिया के पास मोटरसाइकिल वह 9.67 ग्राम स्मैक की कीमत लगभग 45000 है।पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं यह स्मैक रहीस पुत्र शहीद निवासी जैनपुर थाना कोतवाली लक्सर से खरीदा हूं व देहात के अलग-अलग स्थानों पर बेचता है जिससे मुझे अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज मेनवाल
    2 .उप निरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह
    3- कनि0 458 मनीष
    4- कानि 360 अरुण चमोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *