Uncategorized

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एनजीओ ने किया ग्राम हबीबपुर कुड़ी मे मीटिंग का आयोजन l

रिपोर्ट पहल सिंह राणा

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एनजीओ ने किया ग्राम हबीबपुर कुड़ी मे मीटिंग का आयोजन l
लक्सर क्षेत्र के हबीबपुर कुड़ी में ग्राम प्रधान की बैठक पर एनजीओ के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आज मीटिंग का आयोजन किया गया वही ग्लोबल डेवमेंट ट्रस्ट रजिस्टर्ड एनजीओ की अध्यक्ष शिवानी सिंघल ने बताया कि हम गरीब महिलाओं को रोजगार देने के लिए उनको आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं उन्होंने बताया जैसे गरीब महिलाएं घर में खाली रहती हैं उनको हम झाड़ू बनाने का काम धूपबत्ती बनाने का काम व सिलाई आदि काम से उनको आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करेंगे,उन्होंने कहा जो महिलाएं अपने आप को बेरोजगार महसूस करती हैं उनके लिए हम रोजगार के अवसर तलाशने का पूरा काम करेंगेl यह भी उन्होंने कहा जिस किसी को भी हमारे एनजीओ के द्वारा काम करना है उसमें एनजीओ के द्वारा उसको ₹4000 या ₹5000 हमारे एनजीओ के तरफ से उनको दिए जाएंगे प्रधान के घर पर जो एनजीओ के द्वारा मीटिंग बुलाई गई उसमें सैकड़ों महिलाएं व सैकड़ों पुरुष शामिल रहे वहां पर भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ग्लोबल डवरलप्मेंट ट्रस्ट रजिस्टर गुरु कृपा हेल्थ केयर इमली रोड भगवानपुर जिला हरिद्वार उत्तराखंड की शिवानी सिंगल ग्राम प्रधान चौधरी सुधा देवी प्रधान पति चौधरी प्रवीण कुमार उनके साथ प्रियांशु रबाले सैनी आदि सैकड़ों ग्रामीण की महिला एवं पुरुष उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *