लंढौरा रंग महल में सर्व समाज सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ संपन्न।
✍🏻👉 रिपोर्ट सद्दाम अली
लंढौरा खानपुर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने सर्व समाज सम्मान समारोह सभा का आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई वो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 8 साल में कर दिखाया है। कांग्रेश के कार्यकाल में बिजली पानी सड़कों समेत कई तरह की समस्याओं का लोगों को सामना करना पड़ता था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ सबका विकास को आगे बढ़ाते हुए समस्याओं का तेजी से निराकरण कराया। वही कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने सहारनपुर लोकसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। सभा में 35 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। सभा में मौजूद। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, शोभाराम प्रजापति, मनोज नायक, मनीष चौधरी, कुमारी लुबना, किरण देवी, सोभना पांडे, मंडल अध्यक्ष विकास पाल, भुरा ठेकेदार, मुबारिक ठेकेदार, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।




