Uncategorized

युवा कांग्रेस नें चलाया पोस्ट कार्ड अभियान l

युवा कांग्रेस नें चलाया पोस्ट कार्ड अभियान l
बहादराबाद 4 अप्रैल ( महिपाल ) बहादराबाद में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की l पोस्टकार्ड भेजकर युवा कांग्रेस, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ सवालों के जवाब चाहते हैं| युवा कांग्रेस के नेता लक्ष्य चौहान के नेतृत्व में यह कार्यक्रम रखा गया और युवा नेता लक्ष्य चौहान ने कहा है कि हरिद्वार की हर विधानसभा क्षेत्र की भांति ज्वालापुर विधानसभा में भी 2000 पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे जा रहे हैं l इसमें निर्वाचित प्रतिनिधि सरकार से क्या कोई भी प्रश्न नहीं पूछ सकता? अडानी ने अब तक भाजपा को कितना चुनावी चंदा दिया है? वह दुनिया में 609 वे स्थान से दूसरे स्थान के सबसे धनी व्यक्ति कैसे बने और भी अन्य सवाल पूछे जा रहे हैं l आरोप यह भी लगाया है कि राहुल गांधी देश की संसद में कुछ बोलना चाह रहे थे तो उनके मुकदमे को दोबारा खुलवा कर उनकी सदस्यता रद्द करने का काम किया गया l भाजपा ने इस तरह का कार्य करके लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है l युवा कांग्रेस पोस्टकार्ड भेजकर प्रधानमंत्री से सवाल पूछना चाहते है| इस दौरान लक्ष्य चौहान, जसवंत चौहान, विजय सिंह चौहान, गौरव चौहान, निधि चौहान, सुनील चौहान, कमल गोला, दाताराम चौहान, अमन शर्मा, मधुसूदन, साबुद्दीन, हेमंत चंचल, रियाज अंसारी, भूपेंदर, रोहित मेहरा, इसरार आदि सैकड़ों से भी ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *