भारत स्काउट्स एंड गाइड्स उत्तराखंड जनपद हरिद्वार का राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा शिविर 2022 का हुआ शुभारंभ l
बहादराबाद 11 दिसम्बर ( महिपाल )
आज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहल्की किशनपुर (बहादराबाद) ध्वज शिष्टाचार के साथ प्रारंभ हो गया है।
शिविर में उद्घाटन सत्र का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक जयंत चौहान द्वारा किया गया. उन्होंने कहा की स्काउटिंग गाइडिंग का मूल मंत्र सेवा भाव है. स्काउटिंग/ गाइडिंग के द्वारा बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, इसीलिए विद्यालयों में स्काउटिंग गाइडिंग की गतिविधियों को अनिवार्य किया जाना चाहिए! प्रादेशिक संगठन आयुक्त उत्तराखंड एवं शिविर संचालक बिरेंद्र सिंह बिष्ट जी ने उद्घाटन सत्र के अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पांच दिवसीय आवासीय राज्य स्तरीय शिविर में जो बच्चे सफलता प्राप्त करेंगे उन बच्चों को गवर्नर हाउस में राज्यपाल द्वारा”राज्य पुरस्कार” प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा । इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला सचिव राजेश सैनी, जिला संगठन आयुक्त(स्काउट) पूर्वेंद्र कुमार शर्मा जिला संगठन आयुक्त (गाइड )अल्पना मेहता जिला, प्रशिक्षण आयुक्त(गाइड) सुमेधा सिंह राज्य काउंसलिंग प्रतिनिधि शगुन सिंह जिला प्रशिक्षण आयुक्त( स्काउट) अहसान उद्दीन, जिला स्काउट मास्टर सुमित सिंह विशाल शर्मा पदम सिंह मयंक गोयल,महिपाल शर्मा,राजेंद्र चौधरी, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सत्यपाल सिंह चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
जिला सचिव राजेश सैनी यह भी जानकारी दी गई कि पांच दिवसीय परीक्षा शिविर में बच्चो की विभिन्न विषयों की परीक्षा जैसे स्काउट के नियम ,प्रतिज्ञा ,सिद्धांत ,सेल्यूट, बाया हाथ मिलाना, स्काउट /गाइड चिन्ह, स्काउट /गाइड आंदोलन की जानकारी, स्काउट झंडा, बीपी एक्सरसाइज, स्वास्थ्य के नियम, प्रार्थना ,झंडा गीत, गांठे एवं बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, आग जलाना, कंपास की जानकारी, प्राथमिक चिकित्सा, अनुमान लगाना, पायनियरिंग, कैंप क्राफ्ट, टेंटपिचिंग, गेजेट्स इत्यादि की परीक्षाओं से होकर गुजरना होगा। परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने करने पर बच्चों को गवर्नर हाउस में राज्यपाल द्वारा प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया जाएगा।




