दादुपुर गोविंदपुर मेअवैध रूप से वाहनों को काटने वालो के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही ।
बहादराबाद 8 सितंबर ( महिपाल )
सिडकुल क्षेत्र में चौपाया वाहनों के अवैध कटान के संबंध में लगातार सूचना मिल रही थी जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के दिशा निर्देशन व नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रानीपुर द्वारा टीमें गठित कर सलेमपुर महदूद क्षेत्र में गोदामों में दबिश दी गई दादूपुर गोविंदपुर सलेमपुर क्षेत्र में स्क्रैप गोदाम, टुकटुक ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में वह अन्य दो गोदामों में अवैध चौपाया वाहनों के कटान के संबंध में दबिश दी गई अलग-अलग गोदामों में चौपहिया वाहनों से संबंधित वाहनों के अधिक मात्रा में अलग-अलग पार्ट व चेचिस अन्य सामग्री कटी हुई अवस्था मैं मिले गोदामों के स्वामियों के संबंध में जानकारी की गई एक गोदाम के स्वामी गिरी राज सिंह निवासी सेक्टर P4 38 ग्रेटर नोएडा बताया व एक अन्य के गोदाम के स्वामी के संबंध में जानकारी की गई तो इरशाद पुत्र अरशद निवासी दादूपुर गोविंदपुर का है व अन्य गोदाम स्वामी इस्लाम पुत्र मोहम्मद सलाम निवासी बिजनौर का होना ज्ञात हुआ अन्य टुकटुक ट्रेडिंग कंपनी स्वामी इस संबंध में जानकारी की जा रही है इतनी भारी मात्रा में चौपाइयां वाहनों के कटान के संबंध में जानकारी की जा रही है समस्त गोदामों को श्रीमान पुलिस अधीक्षक , सीओ सदर के निर्देशन में सील किया गया प्रारंभिक जांच में चोपहिया वाहनों को उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर,बिजनौर से वाहनों को कटान हेतु लाया जाता है,वाहन चोरी या फ़्रॉड फाइनेंस से संबंधित हो सकते है,जिनके विरूद्ध जांच प्रचलित है, गोदाम स्वामियो और का कबाड़ियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी l स्वतंत्र कुमार सिंह, एस पी सिटी हरिद्वार
पुलिस टीम
1 प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार रानीपुर हरिद्वार
2 उप निरीक्षकअशोक सिरस्वाल
3 उप निरीक्षक खेमेन्द सिंह गंगवार थाना कनखल
4 उप निरीक्षक सुधांशु कौशिक कोतवाली ज्वालापुर
5 उप निरीक्षक संतोष सेमवाल कोतवाली नगर
कॉन्स्टेबल अमित गॉड कोतवाली ज्वालापुर
कॉन्स्टेबल 1321 रविंद्र सिंह कोतवाली ज्वालापुर
कॉन्स्टेबल कुलदीप नारायण
कॉन्स्टेबल 719 विपिन कोतवाली रानीपुर
कॉन्स्टेबल 1423 कर्म कोतवाली रानीपुर
टीम एसओजी हरिद्वार




