नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का आरोप मुकदमा दर्ज।
लक्सर नाबालिक लड़की के साथ रास्ते में रोककर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है लक्सर क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी पुत्री सामान लेने के लिए गई थी उसी वक्त वहां पर हमारे गांव का एक व्यक्ति उसके साथ रास्ते में रोककर छेड़खानी करने लगा उसने बताया मेरी पुत्री ने उसे ऐसा करने से मना किया वह नहीं माना उसी वक्त मेरी पुत्री ने शोर मचा दिया ।शोर सुनकर वहां पर और भी महिला आ गई जिन्होंने उससे मेरी पुत्री को बचाया उसने बताया जाते वक्त वह मेरी पुत्री को और मुझे देखने की धमकी देकर चला गया है उसने यह भी बताया कि मुझे डर है कहीं वह कोई गलत काम मेरी पुत्री के साथ ना कर दे उसने बताया मैंने उस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में एक पत्र दिया हैं मेरे पत्र पर लक्सर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है वही लक्सर पुलिस का कहना है कि महिला के पत्र पर जो मुकदमा दर्ज किया गया है उसमें जांच की जा रही है जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।




