पुलिस ने मोहर्रम के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए किया मीटिंग का आयोजन।
लक्सर पुलिस ने मोहर्रम के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र के मुख्य लोगों के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मोहर्रम का त्यौहार है जिसमें सुल्तानपुर निहनपुदर बसेड़ी खादर खड़ंजा कुतुबपुर आदि गांव में मोहर्रम का त्योहार मनाया जाता है जिसमें लोग अखाड़ा खेलते हुए अपने रीति-रिवाजों को ध्यान में रखते हुए एक जुलूस भी अपने गांव में निकालते हैं उन्होंने बताया उसकी सुरक्षा को लेकर सभी लोगों को बताया गया है कि आप लोग मोहर्रम का जुलूस सही सलामत निकालें उन्होंने बताया अगर कोई किसी किस्म की भी गड़बड़ी करने वाला दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत ही लक्सर पुलिस को दें जिससे वक्त रहते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सके वहां पर जो मुख्य लोग व कर्मचारी मौजूद रहे उनमें ताहिर प्रधान इरफान अली इरसान अली अथहर् प्रधान कमरुद्दीन प्रधान सद्दाम हुसैन जाबिर हसन भूरा एसएसआई अंकुर शर्मा एसआई नीरज रावत लक्सर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई प्रेम प्रकाश शाह आदि सैकड़ों क्षेत्र के मुख्य लोग शामिल रहे।



