Uncategorized

ब्लॉक खानपुर के सिकंदरपुर गांव में बहुउद्देशीय सुनवाई शिवर का आयोजन किया गया ।

ब्लॉक खानपुर के सिकंदरपुर गांव में बहुउद्देशीय सुनवाई शिवर का आयोजन किया गया ।। समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाया गया शिविर मैं पहुंचे श्री मुकेश कुमार अध्यक्ष एससी एसटी आयोग उत्तराखंड । शिविर में सभी विभागीय अधिकारी टीआर मलेठा, जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी, श्रीमती शालिनी मौर्य तहसीलदार लक्सर, श्रीमती दीप्ति यादव उप शिक्षा अधिकारी उद्यान अधिकारी खानपुर कृषि सहकारिता पंचायत आदि के अधिकारी मौजूद रहे शिविर में 15 शिकायतें लिखित में मिली तथा लगभग 50 शिकायतें मौखिक में प्राप्त हुई । सबसे अधिक शिकायतें मनरेगा विभाग से संबंधी प्राप्त हुई खंड विकास अधिकारी खानपुर के शिविर में उपस्थित न होने पर कड़ा रोष प्रकट किया गया। साथी ई ग्राम पंचायत मैं मनरेगा में कराए गए कार्यों की जांच हेतु तहसीलदार लक्सर को निर्देशित किया गया। तथा आगामी 12 अगस्त को संबंधी ग्राम विकास अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी अनुसूचित जाति आयोग में तलब किया गया है। वही ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार द्वारा चलाई गई योजना गरीब आदमी तक नहीं पहुंच पाती उन्होंने बताया कुछ बीच के लोग सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं को कर्मचारियों से मिलकर हड़प कर जाते हैं वही एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा बहुत योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनको धरातल पर पहुंचाने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कुछ अधिकारी योजनाओं को धरातल पर नहीं पहुंचाते और बीच के लोगों से मिलकर उस योजना को गोलमोल कर जाते हैं उन्होंने कुछ कर्मचारियों को फटकार भी लगाई उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं हैं उनको धरातल पर लागू करें अन्यथा अगर किसी की शिकायत पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । उन्हें कोई परेशानी ना हो उस पर गौर करते हुए आज सिकंदरपुर गांव में समाज कल्याण विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया है और जो सरकार के द्वारा योजना चलाई जा रही है उनको भी धरातल पर लागू करने के लिए आम जनता को बुलाकर बताया गया है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि राज्य सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं का धरातल पर काम होना चाहिए ।अन्यथा उन्होंने कहा जो भी संबंधित कर्मचारी अपने काम में लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। शिविर में कर्मचारी व भारी ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *