Uncategorized

जिला हरिद्वार में हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा एलपीजी सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
जिला हरिद्वार में हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा एलपीजी सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि माननीय श्री मदन कौशिक जी विधायक हरिद्वार विधानसभा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा) , श्री कुंदन कुमार जी, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक बरेली -एलपीजी क्षेत्रीय कार्यालय,श्री अमित बाथम,वरिष्ठ प्रबंधक – बरेली एलपीजी क्षेत्रीय कार्यालय, श्री नवीन पांडे, सहायक विक्रय प्रबंधक – देहरादून विक्रय क्षेत्र, व हिंदुस्तान पैट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के एलपीजी वितरक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 70 उज्जवला लाभार्थीयो ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उज्जवला योजना के बारे में जानकारी दी गई और गैस से संबंधित सुरक्षा सुझाव बताए गए। कार्यक्रम के दौरान उज्जवला लाभार्थियों ने भी अपना अनुभव सांझा किया।
श्री मदन कौशिक विधायक जी द्वारा 2 लाभार्थियों को उज्जवला कनेक्शन दिया गया एवं राज्य में चल रही एलपीजी से संबंधित योजनाओं के संबंध में भी अवगत कराया गया। श्री कुंदन कुमार जी द्वारा गैस की बचत, उज्जवला २.०, गैस लीकेज चेक आदि महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *