Haridwar News Uncategorized

अवैध रूप से रेत से भारी ट्रेक्टर ट्राली को पुलिस ने किया सीज़ l

अवैध रूप से रेत से भारी ट्रेक्टर ट्राली को पुलिस ने किया सीज़ l

थाना बहादराबाद की चौकी शांतरशाह पुलिस ने रतमाऊ नदी में अवैध खनन की खबर पर छापा मार कर दो ट्रेक्टर ट्रालियो में अवैध रेत मिलने पर उन्हें सोज़ कर दिया है जिसकी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को प्रेषित की का रही है l उल्लेखनीय है कि प्रदेश में खनन पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है परन्तु खनन माफिया पुलिस कि आँखों में धूल झोंक कर रात के अँधेरे में नदियों का सीना छलनी कर रेत का अवैध कारोबार चला रहे है l खनन के काले कारोबार में पुलिस कि मिली भगत का आरोप भी लगता रहता है l लेकिन उच्चधिकारियो के निर्देश पर पुलिस इस कारोबार पर छापारी कर रेत ला धुलान करने वाले वाहनों पर सीज़ कि कार्यवाही अमल में लाती है बीती
रात्रि को रतमाऊ नदी हलवाहेड़ी में अवैध खनन करने वालो के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया है। अभियान में एक ट्रैक्टर ट्रालि को अवैध खनन में सीज किया गया है। अभियान में वाहन संख्या UK17M5140 चालक सयाद पुत्र जावेद निवासी हलवाहेड़ी का वाहन सीज किया गया। जिसकी अवैध खनन के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। वही इससे पूर्व भी राजस्व विभाग एवं बाहदराबाद पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर ट्रेक्टर नं. UK17E 8304 के चालक मेहताब पुत्र जाबिर निवासी भौरी थाना बाहदराबाद हरिद्वार का भी वाहन अवैध खनन में सीज किया गया है। और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीम में उप०निरी गजेंद्र सिंह रावत प्रभारी चौकी शान्तरशाह, कां० विपिन सकलानी, कां० दिनश चौहान और कांं० अंकित कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *