Uncategorized

केंद्रीय बजट की प्रमुख योजनाओं पर “बजट संवाद” प्रेसवार्ता आयोजित

केंद्रीय बजट की प्रमुख योजनाओं पर “बजट संवाद” प्रेसवार्ता आयोजित,जनकल्याणकारी प्रावधानों पर की विस्तार से चर्चारुड़की।देश की केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत केंद्रीय बजट की प्रमुख घोषणाओं,विकास योजनाओं तथा जनहित से जुड़े प्रावधानों को आमजन और मीडिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष “बजट संवाद” प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया,जिसमें वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए बजट के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए।प्रेसवार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल उपस्थित रहे।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह व जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह भी मंच पर मौजूद रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट के सकारात्मक प्रभावों, विकास योजनाओं और समाज के अलग-अलग वर्गों को मिलने वाले लाभों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना रहा।राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि यह बजट देश की आर्थिक मजबूती को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने,किसानों की आय बढ़ाने और महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है,साथ ही आधारभूत ढांचे के विकास,शिक्षा,स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल भारत के विस्तार पर विशेष फोकस किया गया है।उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करेगा और देश को विकास के नए रास्ते पर आगे ले जाएगा।उन्होंने मीडिया से अपील की कि वे बजट की वास्तविक और सकारात्मक जानकारियों को लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें,ताकि जनता सरकार की योजनाओं का लाभ सही तरीके से समझ सके।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच को दर्शाता है।उन्होंने इसे “विकास,विश्वास और अवसर” का बजट बताते हुए कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और गरीब,किसान,युवा तथा महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।प्रेसवार्ता के दौरान मौजूद नेताओं ने कहा कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं,बल्कि देश के भविष्य की दिशा तय करने वाला विजन है।उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को जनहित में बताया और भरोसा जताया कि आने वाले समय में इन योजनाओं का व्यापक प्रभाव दिखाई देगा।इस अवसर पर राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति,भाजपा नेता सुशील त्यागी,जिला महामंत्री सागर गोयल,कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह,सहसंयोजक युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक,जिला उपाध्यक्ष संजीव तोमर,जिला मंत्री सतीश सैनी,मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल,डॉ०अमन गुप्ता,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी,प्रमोद चौधरी,कार्यालय प्रभारी कदम सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *