Haridwar News Uncategorized

सिडकुल कि कंपनी से माल चोरी करने वाले चोर चढ़े पुलिस के हथे

सिडकुल कि कंपनी से माल चोरी करने वाले चोर चढ़े पुलिस के हथे

गत दिवस सिडकुल की हर्बल कंसेप्ट हेल्थ केयर से कास्मेटिक का सामान चुराने वाले तीन चोरो को थाना सिडकुल पुलिस ने ए बी बी चौक से ट्रक व माल सहित गिरफ्तार कर लिया है जिन्हे जेल भेज दिया है l थाना अध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने बताया कि बीते कल सिडकुल की कंसेप्ट हेल्थ केयर कंपनी के मालिक योगराज पुत्र गोविन्द ने थाने में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरो ने कंपनी से कास्मेटिक का सामान चुरा लिया है l पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज़ कर चोरो को पकड़ने के लिए अपना मुखबिर तंत्र तेज कर दिया l आज मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने तीन चोरो को मय चोरी के माल व उस ट्रक को जिसमें माल की ढूलाई की जा रही थी, को ए बी बी चौक से गिरफ्तार किया है l पकडे गए अभियुक्तों सुनील कुमार पुत्र जयवीर सिंह निवासी बेगमपुर मोनावाला कोतवाली नजीबाबाद हाल निवासी सुभाष नगर कोतवाली रानीपुर से एक पेटी जिसमें एक दर्ज़न इंदुलेखा क्लीनर, दीपक कुमार पुत्र नेत्र पाल निवासी ग्राम भदरा थाना मांगूर जिला मथुरा हाल निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी सिडकुल के पास से एक पेटी जिसमें 204 पीस क्लोज अप टूथपेस्ट, विकास कुमार पुत्र ईश्वर सिंह निवासी ग्राम जगनपुर कैराना शामली हाल निवासी नेहरू कॉलोनी सिडकुल के पास से एक पेटी जिसमें 60 अदद क्लीयर हेयर आयल बरामद हुआ है l तीनो को जेल भेज दिया गया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *