Lkhsar news Uncategorized

लक्सर ड्रग इंस्पेक्टर की दवाई के स्टोरों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

ड्रग इंस्पेक्टर की दवाई के स्टोरों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

लक्सर ड्रग इंस्पेक्टर ने आज लक्सर क्षेत्र के अलग-अलग गांव में कई जगह दवाइयों के स्टोर पर छापेमारी की जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग बगैर नॉलेज के स्टोर पर बैठकर दवाई बेच रहे हैं उस सूचना पर आज लक्सर क्षेत्र के लादपुर खुर्द कुआं खेड़ा मोहम्मदपुर बुजुर्ग नगर पालिका क्षेत्र में करीब एक दर्जन दुकानों पर छापेमारी निरीक्षण किया गया जिनमें तीन दुकानों पर दवाई बेचने वाले अपना लाइसेंस नहीं दिखा पाए थे उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है उन्होंने बताया कोई भी स्टोर स्वामी अपने दुकान पर ऐसे आदमी को ना बिठाए जो दवाइयों के बारे में कुछ नहीं जानता क्योंकि कुछ लोग मोटी कमाई करने के लिए नकली दवाइयां स्टोरों पर सप्लाई कर रहे हैं उसी को देखते हुए दवाइयों के स्टोरों पर छापेमारी की गई है उन्होंने कहा अगर आगे भी कोई सूचना मिलेगी तो उसमें भी छापेमारी की कार्यवाही की जाएगी नकली दवाएं बेचने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा क्योंकि नकली दवाई खाने से बहुत लोगों को नुकसान होता है उन्होंने यह भी बताया कि अपनी दवाइयों के स्टोरों पर जिसे जानकारी हो वहीं बैठे किसी दूसरे आदमी को दवाई के स्टोर पर ना बैठाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *