रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई है , इसके अलावा कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं के लिए संक्रमित होने की खबर है।
सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं , कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी है रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी पिछले दिनों जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थीं, उनमें से भी कई कोरोना संक्रमित निकले हैं।
सुरजेवाला के मुताबिक, सोनिया गांधी को कल (बुधवार) शाम को हल्का बुखार आया था, इसके बाद हुए कोविड टेस्ट में वे पॉजिटिव आईं।
सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी ने फिलहाल खुद को आइसोलेट कर लिया है फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और वह ठीक हो रही हैं।



