Haridwar News

बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत दो गंभीर रूप से घायल

बहादराबाद क्षेत्र के समीप पुरकाजी से सिडकुल आ रहे तीन बाइक सवारों का बहादराबाद पेट्रोल पंप पर मिनी बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घायल बाइक सवारों में से एक की हालत गंभीर होने के कारण एक को मुजफ्फरनगर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है जबकि दूसरे युवक का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पुरकाजी निवासी तीन युवक एक बाइक पर सिडकुल स्थित किसी रिश्तेदार से मिलने आए थे। जैसे ही उनकी बाइक बोंगला पेट्रोल पंप के नजदीक पहुची वैसे ही बहादराबाद की तरफ से आई मिनी बस ने बाइक को अपनी चपेट में लिया। बहादराबाद थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि अजय पुत्र (20) वर्ष सोमपाल निवासी शकरपुर पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मौत हो गई।गुरदयाल पुत्र शिवराम की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मुज्जफरनगर रेफर कर दिया है। जबकि सुमित पुत्र सुखबीर निवासी तेलहनपुर पुरकाजी का इलाज चल रहा है। मिनी बस चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। बस कब्जे में है। पुलिस द्वारा मृतक अजय का शव पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *