रिपोर्ट पहल सिंह
ट्रेन से कटकर महिला की मौत ।। रेलवे अस्पताल में थी नर्स मृतक महिला को अगले वर्ष होना था रिटायरमेंट।
लक्सर में रेलवे ट्रैक पार करते समय आज एक बेहद दर्दनाक हुवा हादसा ।जिसमें एक59 वर्षीय महिला मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई सूत्रों के अनुसार महिला रेलवे अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। मृतक महिला की पहचान गीता रानी पत्नी जेपी साहू उम्र 59 वर्ष निवासी केशव नगर लक्सर के रूप में हुई बताया जा रहा है।कि मृतक महिला अगले वर्ष सेवानिर्वित होने वाली थी।लक्सर में अंडर पास की मांग लंबे समय से की जा रही है।चुनाव से कुछ समय पहले अंडरपास की मांग को लेकर लक्सर व्यापार मंडल ने धरना दिया था।धरना लगभग 1 सप्ताह तक चला हरिद्वार जिलाधिकारी व लक्सर उप जिलाधिकारी व रेलवे डीआरएम ने अंडरपास की मांग को मानते हुए।और जल्दी ही अंडरपास का निर्माण कराए जाने की बात कहते हुए।धरने को समाप्त करा दिया था उस दौरान भी दो मासूमों की जान ट्रेन की चपेट में आने से चली गई थी।आज की इस घटना से लोगों में रेलवे व क्षेत्रीय प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश नजर आ रहा है।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश पनप गया है।लोग पूर्व विधायक प्रतिनिधि अजय गुप्ता व स्टेशन अधीक्षक लक्सर प्रशासन को इस घटना का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।स्थानीय लोग बेहिचक पूर्व विधायक प्रतिनिधि अजय गुप्ता स्टेशन अधीक्षक व लक्सर प्रशासन के रवैये से आक्रोश में है।और इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है।इस घटना को लेकर जब लक्सर जीआरपी इंचार्ज प्रदीप राठौर से बात की गई।तो उन्होंने बताया कि महिला रेलवे के अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थी।जिसकी गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई है।महिला का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है।




