निकाय चुनाव को मज़बूती से लड़ने को लेकर पार्टी कि बैठक l
बहादराबाद 4 अप्रैल ( महिपाल )
लोकसभा 2024 चुनाव हेतु बूथ को मजबूत करने,पन्ना समिति बनाने, पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ तक पहुंचाने एवं सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर बूथ सशक्तिकरण सत्यापन बहादराबाद मंडल की बैठक बहादराबाद में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने की।
बैठक में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे छोटी इकाई की मजबूती ही हमारी वास्तविक मजबूती है इसलिए हमें सभी बूथ अध्यक्षों व पन्ना प्रमुखों को लेकर आगे बढ़ना चाहिए। अब हम सभी को बूथ जीतों चुनाव जीतों मंत्र को साकार करना होगा। साथ ही बूथों को सशक्त बनाना है। इस बूथ समिति के द्वारा ही हमें हर घर में प्रदेश और केन्द्र सरकार की नीतियों को पहुंचाना है।
जिला महामंत्री भाजपा आशुतोष शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ मजबूत करने के लिए जुट जायें। मंडल के प्रत्येक बूथ पर पार्टी का कार्यक्रम संपन्न होना चाहिए। कार्य करने में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी, जिनको जो जिम्मेदारी दी गई है। वह पार्टी के सच्ची निष्ठा और लगन के साथ पार्टी का काम करें। कम्युनिकेशन के लिए सरल एप के बारे में भी बताया जिसको डाउनलोड करने के लिए नंबर 7820078200 पर सभी से ज़्यादा से ज़्यादा मिसकॉल करवाने का आवाहन किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी निर्मल सिंह, लव शर्मा, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजय सिंह, जिला महामंत्री किसान मोर्चा कमल प्रधान, महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा शर्मा,चमन चौहान, मनोज प्रालिया,राजीव चौहान,शोभित चौहान, विपिन शर्मा, विनीत चौहान, विकास सिंह,अनिल चौहान, अमित नायक,बिन्दर पाल, विवेक कश्यप,अजय बबली,नीरज प्रधान,ईश्वर प्रधान, हनी कथूरिया,सीताराम चौहान,विनय प्रताप सहित मंडल पदाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक
उपस्थित रहे।




