चुनाव में धांधली को लेकर रावली महदूद के आठ सदस्यों ने खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा इस्तीफा
बहादराबाद16फरवरी(महिपाल)
खण्ड विकास बहादराबाद की ग्राम पंचायत रावली महदूद में सम्पन्न हुए उपप्रधान के चुनाव में ग्राम पंचायत के आठ सदस्यों ने चुनाव अधिकारी पर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए खण्ड विकास अधिकारी से चुनाव निरस्त कर दोबारा कराने की मांग की।लेकिन खण्ड विकास अधिकारी ने नियमों का हवाला देते हुए बताया कि पंचायत भवन में हुए चुनाव में गांव के पन्द्रह सदस्यों ने चुनाव में अपना मत दिया जिसमें से चुनाव लड रही श्रीमती अंशु को आठ मत प्राप्त हुए जिनमें से दो मत पत्रों पर दोनों प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह के सामने मोहर लगी पाई गई जिस पर चुनाव अधिकारी श्रीमती संगीता ने दो मत पत्र निरस्त करते हुए दूसरे प्रत्याशी श्रीमती प्रेरणा को सात मत मिलने पर विजयी घोषित कर दिया जबकि श्रीमती अंशु को मात्र छः मत ही वैध पाए जाने के कारण प्रेरणा को विजयी घोषित किया गया हैं जिसको लेकर दूसरे पक्ष के समर्थकों ने खण्ड विकास कार्यालय पर प्रदर्शन व नारे बाजी की जिनका कहना हैं कि चुनाव अधिकारी ने जानबूझकर अपने हाथ पर मोहर लगा कर उसी को मत पत्रों में लगा दिया और श्रीमती अंशु के दो वोटों को निरस्त कर दिया।इस बात पर आठ ग्राम पंचायत सदस्यों ने खण्ड विकास अधिकारी मानस मित्तल को सामूहिक रूप से अपने त्यागपत्र सौंप दिए। सदस्यों का कहना हैं कि चुनाव धांधली को लेकर वे जिलाधिकारी के पास जाएंगे यदि उन्हें न्याय नहीं मिलता तो उन्हें न्याय पालिका की शरण लेनी पड़ेगी।इस्तीफा देने वालों में ग्राम पंचायत सदस्य जिसमें सुमन,अंशु, कृष्णा,रेखा,पूजा,संजय, अरविंद,प्रवेश शामिल हैं।




