न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार l लक्सर पुलिस ने न्यायालय में हाजिर ना होने से न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए जिसकी धरपकड़ के लिए कोतवाल अमरजीत सिंह के निर्देशन में एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें उप निरीक्षक पुनीत दनोसी चौकी प्रभारी रायसी व् कनि बलदेव की टीम बनाई गई जिनके द्वारा छापेमारी कर न्यायालय से वांछित चल रहे वारंटी सोनू पुत्र पुन्ना निवासी ग्राम महाराजपुर कला कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया है जिसको आजमाने न्यायालय के समक्ष नियमानुसार पेश किया जा रहा है




