Uncategorized

नया साल,कच्ची शराब, पुलिस सख्त, दो गिरफ्तार

*नया साल,कच्ची शराब, पुलिस सख्त, दो गिरफ्तार…….* *बुग्गावाला/भगवानपुर* बुग्गावाला पुलिस ने नशा तस्करो को नए साल का तोहफा जेल की सलाखों के रूप में दिया है। जहां एक ओर जनपद की पुलिस ने नशा तस्करो के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है, तो वही बुग्गावाला पुलिस ने भी अपनी कमर कसी हुई है। एक के बाद एक हर रोज नए तस्कर को बुग्गवाला पुलिस जेल की सलाखों के पीछे भेज रही है।

माननीय मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत उनके मिशन को साकार करने के लिए बुग्गावाला पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। रविवार सुबह बुग्गावाला पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर क्षेत्र के रसूलपुर टोंग्या गाँव में छापेमरी की जिसमे पुलिस को दो युवक जोगेन्द्र पुत्र हरफूल निवासी रसूलपुर व ललित पुत्र प्रकाश निवासी रसूलपुर टोंग्या को अलग अलग जगहों से 5-5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिससे क्षेत्र के नशा तस्करो में हड़कम्प मचा हुआ है। बुग्गावाला थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया की दोनों युवको के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। ✍🏻 *रिपोर्ट:- ज़ाकिर गौड़*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *