नया साल,कच्ची शराब, पुलिस सख्त, दो गिरफ्तार……. बुग्गावाला/भगवानपुर बुग्गावाला पुलिस ने नशा तस्करो को नए साल का तोहफा जेल की सलाखों के रूप में दिया है। जहां एक ओर जनपद की पुलिस ने नशा तस्करो के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है, तो वही बुग्गावाला पुलिस ने भी अपनी कमर कसी हुई है। एक के बाद एक हर रोज नए तस्कर को बुग्गवाला पुलिस जेल की सलाखों के पीछे भेज रही है। माननीय मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत उनके मिशन को साकार करने के लिए बुग्गावाला पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। रविवार सुबह बुग्गावाला पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर क्षेत्र के रसूलपुर टोंग्या गाँव में छापेमरी की जिसमे पुलिस को दो युवक जोगेन्द्र पुत्र हरफूल निवासी रसूलपुर व ललित पुत्र प्रकाश निवासी रसूलपुर टोंग्या को अलग अलग जगहों से 5-5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिससे क्षेत्र के नशा तस्करो में हड़कम्प मचा हुआ है। बुग्गावाला थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया की दोनों युवको के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। ✍🏻 रिपोर्ट:- ज़ाकिर गौड़
Related Articles
नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस में प्रत्याशी के पक्ष कि मतदान की अपील,भाजपा शासन मैं बताया प्रत्येक व्यक्ति त्रस
Posted on Author Saleem Khan
रुड़की।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य आर्य ने कहा कि भाजपा की कोई विचारधारा नहीं है और यह पार्टी अहंकार में इतनी डूबी हुई है कि आज नगर ही नहीं,देश व प्रदेश का विकास पूरी तरह से अवरुद्ध है।उक्त् विचार नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शिवपुरम स्थित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।उन्होंने कहा […]
आम पार्टी में दिखाई दी सद्भावना की खास झलक,पूर्व मुख्यमंत्री,विधायकों सहित अनेक गणमान्य लोगों ने की शिरकत
Posted on Author Saleem Khan
रुड़की।आम सद्भावना पार्टी के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मंगलौर क्षेत्र आम व अन्य फलों तथा गुड़ की मंडी के रूप में देशभर में जाना जाता है,इसलिए मंगलौर की जनता ने उपचुनाव में कांग्रेस का को विजय देकर पूरे प्रदेश वासियों का मुंह मीठा […]
श्रीनगर गढ़वाल में दिनांक 28-29 सितंबर को होगी 7वीं उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Posted on Author Saleem Khan
रिपोर्ट सुखदेव सिंह श्रीनगर गढ़वाल में दिनांक 28-29 सितंबर को होगी 7वीं उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता



