नया साल,कच्ची शराब, पुलिस सख्त, दो गिरफ्तार……. बुग्गावाला/भगवानपुर बुग्गावाला पुलिस ने नशा तस्करो को नए साल का तोहफा जेल की सलाखों के रूप में दिया है। जहां एक ओर जनपद की पुलिस ने नशा तस्करो के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है, तो वही बुग्गावाला पुलिस ने भी अपनी कमर कसी हुई है। एक के बाद एक हर रोज नए तस्कर को बुग्गवाला पुलिस जेल की सलाखों के पीछे भेज रही है। माननीय मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत उनके मिशन को साकार करने के लिए बुग्गावाला पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। रविवार सुबह बुग्गावाला पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर क्षेत्र के रसूलपुर टोंग्या गाँव में छापेमरी की जिसमे पुलिस को दो युवक जोगेन्द्र पुत्र हरफूल निवासी रसूलपुर व ललित पुत्र प्रकाश निवासी रसूलपुर टोंग्या को अलग अलग जगहों से 5-5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिससे क्षेत्र के नशा तस्करो में हड़कम्प मचा हुआ है। बुग्गावाला थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया की दोनों युवको के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। ✍🏻 रिपोर्ट:- ज़ाकिर गौड़
Related Articles
पूर्व कैबिनेट मंत्री के जन्मदिन पर समर्थकों ने केक काटकर दी बधाई, दीघार्यु की कामना की
रिपोर्ट बुरान राजपूत पूर्व कैबिनेट मंत्री के जन्मदिन पर समर्थकों ने केक काटकर दी बधाई, दीघार्यु की कामना की पिरान कलियर उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के जन्मदिन के अवसर पर राव काले खां के कैंप कार्यालय पर उनके समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने फूल मालाओं […]
स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
👉🏻 स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार 👉🏻 26.12 ग्राम स्मैक बरामद यूपी से लाकर बुग्गावाला क्षेत्र में बेचता था नशा बुग्गावाला/भगवानपुरड्रग्स फ्री देव भूमि अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बुग्गावाला थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुग्गावाला पुलिस […]
लक्सर पुलिस की सख्त कार्यवाही: 8.86 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो अन्य वांछित
लक्सर जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने के अभियान में लक्सर कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार चल रही चेकिंग के दौरान 8.86 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को मौके पर ही दबोच लिया।प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में सक्रिय पुलिस टीम […]



