रिपोर्ट पहल सिंह राणा
लक्सर ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के लिए एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर ग्राम मुंडा खेड़ा कला मैं आयोजित किया गया चौपाल का कार्यक्रम लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने के लिए ग्राम मुंडाखेड़ा कला में एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह एसआई बबलू कुमार चौहान द्वारा सभी ग्रामीणों के साथ नशे के संबंध में वार्ता की गई और ग्रामीणों को चेताया कि किसी भी प्रकार से नशा बेचने वाला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबारी की मदद करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध भी उसी प्रकार से कार्रवाई की जाएगी नशे के कारोबारी के विरुद्ध की जाती है गांव में नशा करने वाले व्यक्तियों की नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के संबंध में भी ग्रामीणों के साथ बैठक कर चर्चा की गई जिसमें ग्रामीणों द्वारा भी पूर्ण सहयोग दिए जाने के लिए आश्वासन दिया गया इसके अतिरिक्त फर्जी भर्ती सेंटर से भी सचेत रहने के लिए ग्रामीणों को गोरा शक्ति एप है साइबर अपराध यातायात के बारे में भी बताया गयाl




