स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद ने जीरो वेस्ट इवेंट का आयोजन l
लक्सर नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत नगर के बारात घर में स्वच्छ प्रतियोगिता पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के अधिकतर स्कूलों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया वही इस दौरान स्कूली बच्चों ने नई नई पेंटिंग कलाकृतियां और रंगोलियां प्रस्तुत की गई जिसमें नगर पालिका द्वारा बच्चों को फस्ट, सेकंड और थर्ड आने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया वही अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा नगरपालिका लक्सर ने बताया कि हमें नगर पालिका को सफाई के बारे में नंबर एक पर लाना है उन्होंने जो भी बच्चे उनके गार्जियन मौजूद थे सभी को कहा कि आप लोग अपने बच्चों को समझाएं कि गीला कूड़ा अलग और सूखा कूड़ा अलग रखें उन्होंने सभी को यह भी कहा कि प्लास्टिक की पॉलीथिन से बच के रहें जिससे कोई परेशानी ना हो उन्होंने यह भी कहा कि जो भी सामान खरीदने जाए पॉलिथीन से जो भी व्यापारी सामान दे रहा हो उसे नसीहत करें और कहें कि आप के खिलाफ सरकार के द्वारा आदेश पर कार्यवाही हो सकती है उन्होंने यह भी कहा कि हमें सफाई के बारे में अपने घर परिवार रिश्तेदार जान पहचान वालों को सफाई के बारे में सतर्क रहने के लिए कहना चाहिए वहां पर मीटिंग में जो भी लोग मुख्य शामिल रहे उनमें नाथूराम शर्मा सभासद रतेंद्र तिवारी सभासद अशोक शर्मा सभासद विकास खटाना सभासद अजय खाती बाबू नगर पालिका गुलशेर बाबू लक्ष्मण सुरेंद्र चौहान बाबू स्टाफ सहित सैकड़ों बच्चे व उनके गार्जियन मौजूद रहे l




