गोकशी में फरार चल रहा 5000 का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार l लक्सर उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में फरार चल रहे इनामी अभियुक्त शहजाद उर्फ हारून पुत्र समीर अहमद निवासी ग्राम नगला इमरती सिविल लाइन जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें उपनिरीक्षक अमित नौटियाल कांस्टेबल यशपाल सिंह कांस्टेबल महेंद्र चौहान आदि की टीम बनाई गई जिन्होंने मुखबिरी की सूचना पर रुड़की रोड से गिरफ्तार कर लिया है कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया 5000 का इनामी अभियुक्त शहजाद उर्फ हारून पुत्र नसीऱ निवासी ग्राम नगला इमरती कोतवाली सिविल लाइन रुड़की जनपद को रुड़की रोड से गिरफ्तार किया है जिसको आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है



