Haridwar News

मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l

राजस्थान से तीर्थनगरी हरिद्वार आए यात्री का तीन दिन पहले रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया । पूछताछ करने के बाद मेडिकल करवा कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पकडा गया आरोपी दिल्ली का रहने वाला है।
जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि 3 मार्च को रेलवे स्टेशन से राधेश्याम नागर पुत्र जानकीलाल नागर निवासी किशनगंज बारा राजस्थान का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। तीर्थयात्री ने तहरीर देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना अधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोर की पहचान के लिए प्रयास तेज किए। रेलवे स्टेशन में सघन अभियान चलाकर आरोपी को बुकिंग हाल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शंकर मंडल पुत्र बाबू मंडल निवासी बिंदपुर उत्तमनगर पश्चिमी दिल्ली बताया। पूछताछ करने के बाद आरोपी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *