धर्म नगरी हरिद्वार कि उप नगरी ज्वालापुर
में बढ़ता जा रहा है सेक्स रैकेट का ग्राफ, एएचटीयू व ज्वालापुर पुलिस टीम ने 7 दबोचे l
हरिद्वार धर्मनगरी में धड़ल्ले से सेक्स रैकेट का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, हरिद्वार मित्र पुलिस द्वारा सेक्स रैकेट चलाने वालों के मंसूबों पर पानी फेर रही है। वहीं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) व ज्वालापुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार की पोश कॉलोनी गोविंद पूरी के एक घर मे चल रहे सेक्स रैकेट चलाने वालों के मंसूबे पर जब पानी फिर गया जब एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) व ज्वालापुर कोतवाली पुलिस टीम ने दबिश देकर उनका भांडाफोड़ 7 लोगो को गिरफ्तार किया है। जिसमे तीन महिलाओं सहित 4 पुरुष बताए जा रहें है। वहीं जब इस बाबत पर ज्वालापुर कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रशांत बहुगुणा से बात की तो उन्होंने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) टीम व ज्वालापुर पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट चलाने वालों को गिरफ्तार किया है l पूछताछ की जा रही है।




