Uncategorized

बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों की 13 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन l

बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों की 13 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन l
बहादराबाद 19 नवम्बर ( महिपाल )
किसानो ने अपनी मांगो का ज्ञापन हरिद्वार तहसीलदार एवं एनएच-58 के अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को सौंपा l भाकियू किसान सेना (अ) द्वारा एनएच 58 बाईपास बढेडी राजपूताना सल्फर अड्डे पर बाईपास बनाना सुनिश्चित किया गया था, जिसमें एनएच 58 के अधिकारी द्वारा लिखित में भी 18 अगस्त 2021 को भाकियो किसान सेना के नाम से प्रार्थना पत्र दिया गया था उन्होंने कहा था कि दिसंबर 2021 मे हम काम शुरू कर देंगे लेकिन अभी तक वहां कोई कार्य शुरू नहीं हुआ जबकि यह रास्ता लगभग 60 गांव को जोड़ता है यहां आए दिन दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है और कहीं हादशो में लोगों की मृत्यु तक हो चुकी है इस पर तत्काल कार्य शुरू किया जाए| जिन किसानों का अभी तक बकाया मुआवजा रुका हुआ है वह भी जल्द से जल्द देने की कृपया करें, एम ० एस ० पी ० की गारण्टीड कानून, किसान आयोग का गठन जल्द से जल्द कराया जाये जिसमे किसानों की फसल कोई बाधित ना हो । 13-60 वर्ष से उपर की आयु वाले किसानो को 10000 रूपये पेंशन दी जाये । बिजली विभाग द्वारा अर्जी – फर्जी छापेमारी व अवैध वसूली पर तुरन्त रोक लगायी जाये और जिन लोगों पर फर्जी मुकदमे लगे हुये है उनको तत्काल वापस लिया जाये । किसानो को सिचाई हेतू टयुबवैल पर मुफ्त बिजली दी जाये व मीटर हटाया जाये । किसान अपने जीवनकाल में केवल एक ही बार ट्रैक्टर लिखाता है अतः किसान को ट्रैक्टर पर प्रतिबंध ना लगाया जाये चाहे वह 50 साल पुराना हो । संघीपुर पंचायत की चकबन्दी जल्दी से जल्दी करायी जाये और गढ़ी से मुकरपुर की ओर जाने वाला रास्ता सन 1947 से लेकर आज तक नहीं बन पाया कच्चा है इस रास्ते पर ध्यान देते हुये तत्काल सडक बनायी जाये । भाकियू किसान सेना द्वारा पिछले वर्ष पिरान कलियर शरीफ में बस अड्डा बनाने मांग की गयी थी परन्तु उस पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है । इस पर तुरन्त ध्यान दिया जाये । रोडवेज बस वाले सुबह के समय जो बच्चे स्कूल जाते है उनको बिठाने में बड़ी आना कानी व भला बुरा कहते है । वापसी मे बच्चे स्कूल के बाहर खड़े रहते है लेकिन रोडवेज बस वाले उन्हें नहीं बिठाते है । इस पर तुरन्त ध्यान दिया जाये । चारधाम की तरह पिरान कलियर शरीफ को भी वही दर्जा दिया जाये और मेले का खर्च सरकार के खर्च पर किया जाये । देश मे केवल विद्यार्थियों के लिये पढाई , दवाई व साधन सहित फ्री कराया जाये, ग्राम नगला इमरती के तालाबों की सफाई कर अतिक्रमण हटवाया जाये, किसानो का जो पुराना गन्ने का प्रेमिट बकाया है उसका भुगतान जल्द से जल्द कराया जाये । अतः महोदय जी से अनुरोध है कि भाकियू किसान सेना ( अ ) की सभी मांगो को ध्यान में रखते हुये कार्यवाही करना अमल में लाया जाये । धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 अवनीत पवार, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी मो0 शमी,प्रदेश अध्यक्ष उतराखंड हाफिज मो इरफान, प्रदेश प्रमुख महा सचिव तोफीक अहमद, जिला अध्यक्ष मुज़फ़र्नगर मुर्सलीम, जिला अध्यक्ष अलीगढ़ मो आरिफ, नगर अध्यक्ष मंगलौर अब्दुल कादिर अंसारी जिला महा मन्त्री गुल मो अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष हाफिज मौ ० इरफान ( उत्तराखण्ड ) मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *