Uncategorized

खानपुर पुलिस ने की अभियुक्त पर जिला डीगर की कार्रवाई।

खानपुर पुलिस ने की अभियुक्त पर जिला डीगर की कार्रवाई।
लक्सर खानपुर पुलिस ने एक व्यक्ति पर 1 माह के लिए जिला बदर की कार्यवाही की है खानपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के अनुसार सभी जनपदों में नशे के खिलाफ 2025 तक अभियान चलाने का पुलिस को आदेश दिया था। उन्होंने बताया उसी क्रम में जांच करते हुए पाया गया कि बलदेव सिंह पुत्र बुध सिंह निवासी अवदीपुर थाना खानपुर के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं ।उन्होंने बताया उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार उसके खिलाफ जिला बदर की आवश्यक कार्रवाई की पत्रावली तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित की गई उपरोक्त क्रम में श्रीमान न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में बलदेव सिंह पुत्र बुध सिंह निवासी अवदीपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार अंतर्गत धारा 3 गुंडा एक्ट अधिनियम में 1 माह के लिए हरिद्वार जनपद की सीमाओं से बहार रखे जाने बिना न्यायालय की अनुमति के जनपद हरिद्वार की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। बलदेव उपरोक्त को थाना खानपुर पुलिस द्वारा जनपद हरिद्वार की सीमा पुरकाजी बॉर्डर से जिला बदर की कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *