लंढौरा उमा देवी राजकीय इंटर कॉलेज में पुलिस द्वारा ड्रग्स व गौरा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी।
✍🏻👉 रिपोर्ट सद्दाम अली
लंढौरा। आज दिनांक 14 नवंबर 2022 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय के आदेश के क्रम में थाना मंगलौर पुलिस द्वारा उमा देवी राजकीय इंटर कॉलेज लण्ढौरा में बच्चों को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा जारी “uttarkhand police app” व “गौरा शक्ति ऐप” के संबंध में व ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के अन्तर्गत उनके मिशन को साकार करने हेतु छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। आपको बता दें ड्रग्स का नशा आजकल तेजी से फैल रहा है।इस नशे को खत्म करने के लिए प्रशासन दिन पर दिन बड़ी कार्रवाई करते रहते हैं लेकिन नशा खत्म होने का नाम ही नहीं लेता। वही ड्रग्स फ्री मिशन को कामयाब बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लंढौरा पुलिस की ASI ललिता ने उमा देवी राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र वे छात्राओं को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में निर्देश दिये। वही उन्होंने कहा कहीं भी नशा होता हुआ देखें। तो फोरन पुलिस प्रशासन को सुचित करें। वही उन्होंने गौरा शक्ति एप के बारे में बताया की महिला और बालिकाओं गौरा शक्ति एप में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकती है किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर सकती हैं शिकायतों पर हुई कार्रवाई की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल कर सकती हैं गोरा शक्ति एप के जरिए पुलिस की इंटरनेट मीडिया साइट पर भी संपर्क कर सकती हैं। वहां मौजूद।ASI ललिता, कॉन्स्टेबल मनीष, कॉन्स्टेबल अरुण चमोली, उमा देवी राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल, वे सभी टीचर मौजूद रहे




