निर्मित बहुउद्देशियां हाल, कंप्यूटर लैब तथा ओपन जिम का उद्घाटन तथा लोकपर्ण समारोह खानपुर 22 अक्टूबर 2026 को भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर हरिद्वार में माननीय त्रिवेंद्र सिंह रावत सांसद हरिद्वार द्वारा निर्मित बहुउद्देशीय हाल, कंप्यूटर लैब तथा ओपन जिम का उद्घाटन तथा लोकार्पण मुख्य अतिथि माननीय ठाकुर संजय सिंह पूर्व राज्य मंत्री (दर्जाधारी ) एवं औद्योगिक सलाहकार उत्तराखंड सरकार द्वारा किया गया, सर्वप्रथम ठाकुर संजय सिंह द्वारा रिबन काटकर उद्घाटन किया ,सरस्वती मां पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये, ठाकुर संजय सिंहने संबोधन में कहा कि खानपुर विकासखंड हरिद्वार जनपद का शैक्षिक रूप से पिछड़ा क्षेत्र है बहुउद्देशीय हाल जिम तथा कंप्यूटर लैब बनने से क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा उन्होंने कहा कि आज के वर्तमान युग में कंप्यूटर शिक्षा बेहद जरूरी है

इससे छात्र में अपने जीवन में आगे बढ़ाने के अनेकों अवसर प्राप्त होंगे, उन्होंने जिम के संबंध में बताते हुए कहा कि इससे छात्रों के शारीरिक विकास होगा तथा छात्रों का स्वस्थ अच्छा रहेगा बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कार्य हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा कराया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जुन गिरी पूर्व प्रधान तुगलपुर द्वारा की गई अपने संबोधन में अर्जुन गिरी ने कहा कि माननीय त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने क्षेत्र को यह अभूतपूर्व सौगात दी है, इस अवसर पर राजकुमार पूर्व प्रधान तुगलपुर ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में हॉल निर्माण से छात्रों को लाभ होगा, 🦢 तथा क्षेत्र की जनता माननीय त्रिवेंद्र सिंह रावत जी का धन्यवाद देती है, प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा जी द्वारा मुख्य अतिथि ठाकुर संजय सिंह जी को पुष्प गुच्छ शाल तथा बैच द्वारा सम्मानित किया गया विशिष्ट अतिथियों ठाकुर चंदन सिंह जी अशोक कुमार सुशील चौधरी राहुल चौधरी अरुण भारती अंकित चौधरी बबलू सैनी प्रेस क्लब रुड़की श्री राजकुमार ठेकेदार कपिल कुमार गुरमीत पवार का माल्यार्पण बैज तथा पटके द्वारा स्वागत किया गया अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने माननीय त्रिवेंद्र सिंह रावत जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहुउद्देशीय हाल, जिम तथा कंप्यूटर लैब की विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बहुत जरूरत थी जिसको माननीय सांसद जी द्वारा पूरा किया गया इसके लिए विद्यालय परिवार तथा क्षेत्रवासी सदैव आभारी रहेंगे प्रधानाचार्य जी ने कहा कि सभी कार्य करने में श्री ल ठाकुर संजय सिंह जी का अभूतपूर्व सहयोग रहा है इस अवसर पर ठाकुर संजय सिंह जी द्वारा छात्रों को 300 स्कूल बैग वितरित किए गए छात्र छात्रा बेहद प्रसन्नता व्यक्त की गई है इस अवसर पर पूर्व प्रधान नरेश कुमार जी खानपुर मांगेराम की मांगेराम जी नेत्रपाल जी अनुज कुमार जी राजकुमार भाटी जी खानपुर तथा राधेश्याम बन नरेश बन तुगलपुर श्रीमती गीता रानी श्रीमती चंद्रो देवी आदि क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे है l मंच संचालन मनोज गोयल तथा नीरज कुमार जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने मैं सभी शिक्षकों कर्मचारी श्री विमलेश कुमार शास्त्री जी वीरेंद्र कुमार विकास कुमार, सुमित कुमार, जितेंद्र कुमार, आलोक भूषण, अशोक कुमार, कुलबीर श्रीमती विजेता लोकेश कुमार, राजीव कुमार अंकित कुमार आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा कार्यक्रम में अंशिका अंजना रिमझिम सलोनी उजमा अलीशा पूजा आकांक्षा छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए




