आबकारी विभाग कि बड़ी कार्यवाही l
बहादराबाद 17 अक्टूबर ( महिपाल )
आबकारी विभाग ने थाना क्षेत्र के अहमदपुर गाँव में छापामार कर कच्ची शराब की भट्ठीया और 2500 लीटर लहान बरामद कर लहान को नष्ट किया तथा भट्ठीयो को तोड़ डाला l आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा के निर्देश पर संजय सिंह रावत के नेतृत्व पर आबकारी विभाग कि टीम ने अहमदपुर ग्रंट के जंगलमे कि छापेमारी l उल्लेखनीय है कि बहादराबाद के अहमदपुर, पथरी थाने के सहदेवपुर, डांडी, सुभाषगढ़ जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में अवैध कच्ची शराब बनाबे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है जिस पर आबकारी विभाग भी लगातार कार्यवाही कर रही है लेकिन शराब माफिया पुलिस एवं आबकारी विभाग को धत्ता बता कर शराब के अवैध कारोबार को चला रहे हैं l




