Uncategorized

चुनाव में शराब पिला कर लोगों की मौत का जिम्मेदार दस हज़ार का इनामी गिरफ्तार l

चुनाव में शराब पिला कर लोगों की मौत का जिम्मेदार दस हज़ार का इनामी गिरफ्तार l
बहादराबाद 15 अक्टूबर ( महिपाल ) पंचायत चुनाव में वोटरो को रिझाने के लिए शराब बांट कर उन्हें मौत की नींद सुलाने वाला नरेश पुत्र सुरज़भान निवासी फूलगढ़ थाना पथरी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेरठ के ताटीना से गिरफ्तार कर लिया है l गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में फूलगढ़ से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ रही बबली पत्नि बिजेंद्र ने वोटरो को रिझाने के लिए मुफ्त में शराब बांटी थी जिसके सेवन से दर्ज़ेनो लोगों की जान चली गई थी l पुलिस ने बिजेंद्र पुत्र सूरजभान, बबली पत्नि बिजेंद्र, नरेश पुत्र सूरजभान के खिलाफ 9 सितम्बर को मुकदमा दर्ज़ किया और 10 सितम्बर को बिजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था उसके बाद पुलिस लगातार नामज़द अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के प्रयास कर रही थी लेकिन अभियुक्त पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे थे l 29 सितम्बर को वोटो की गिनती की घोषणा में बबली ग्राम प्रधान का चुनाव जीत गई और जैसे ही वह गाँव में आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था लेकिन नरेश पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था जिस पर पुलिस ने 10 हज़ार का इनाम घोषित कर दिया था l बीते कल मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे ग्राम ततीना कोतवाली मावना से गिरफ्तार कर लिया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *