Uncategorized

लक्सर के रामपुर रायघटी गांव में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
लक्सर के रामपुर रायघटी गांव में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची लक्सर पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया। वही मर्तक महिला काजल के परिजनों ने काजल की ससुराल पक्ष पर उसकी गला घोट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक महिला के भाइयों का कहना है जब उन्हें अपनी बहन के बीमार होने की सूचना मिली तो वह उसके ससुराल में पहुंचे जहां उन्होंने अपनी बहन के गले पर वायर के निशान देखे। उन्होंने बताया पहले तो उन्हें बताया जा रहा था कि उनकी बहन की पेट के बल गिरने से मौत हुई है, जो छह मांह की गर्भवती थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने उसके शव को अच्छी तरह देखा तो मृतक महिला के गर्दन के ऊपर चोट के निशान थे। वही पूरे मामले को लेकर लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमेंद्र सिंह नेगी से बात की गई तो उन्होंने बताया जानकारी मिली थी कि रामपुर रायघटी गांव में काजल पत्नी रविंदर की मौत हो गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव को देखा गया, तो उसके गले पर फंदे के निशान थे। जिस पर शव को कब्जे में लेकर तहसीलदार के माध्यम से शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया जैसे ही तहरीर आएगी उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *