Uncategorized

लक्सर रेलवे स्टेशन पर व्यापारियों ने दिया धरना सौंपा ज्ञापन ।

रेलवे स्टेशन पर व्यापारियों ने दिया धरना सौंपा ज्ञापन ।
लक्सर कोरोना काल में लक्सर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली पैसेंजर गाड़ियां बंद कर दी गई थी जिनका रेलवे ने पुनः संचालन शुरू कर दिया है लेकिन इस बार ज्यादातर गाड़ियों को जो लक्सर से होकर गुजरती थी उन्हें बाईपास से निकाल दिया गया है जिससे हर रोज आने वाले व्यापारियों नौकरी पेशा लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है आज व्यापारियों ने लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर एक दिवसीय धरना दिया और स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि जो पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेन लक्सर से होकर गुजरती थी जिन्हें बाईपास निकाल दिया गया है उन्हें तत्काल प्रभाव से लक्सर रेलवे स्टेशन तक भेजा जाए जिससे आम आदमी को मिलने वाली सुविधाएं सुचारू रूप से मिल सके धरने पर बैठे व्यापारियों ने कहा कि अगर रेल प्रशासन जल्दी ही समाज हित में फैसला नहीं लेता है तो हमें मजबूर होकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ फिर से धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा अगर बात नहीं बनी तो उन्होंने कहा हम इसके लिए आमरण अनशन करने के लिए तैयार है व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा सरकार को हमारी मजबूरी को देखते हुए जो ट्रेन लक्सर से चलाई जा रही थी उन्हें लक्सर से ही चलाना चाहिए जिससे गरीब मजदूर व्यापारी अपने बच्चों का पेट मजदूरी करके भर सके उन्होंने चेतावनी भरे लहरिया में कहा अगर अभी सरकार नहीं मानी तो हम बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन व सरकार की होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *