Uncategorized

कलयुगी टीचर ने दसवीं की छात्रा से की शर्मनाक हरकत , पास्को एक्ट में गिरफ्तार l

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l

कलयुगी टीचर ने यहां दसवीं की छात्रा से की शर्मनाक हरकत , पास्को एक्ट में गिरफ्तार l

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के जनजाति क्षेत्र कालसी से गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है
यहां सरकारी स्कूल में तैनात एक शिक्षक ने कक्षा दसवीं की छात्रा से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ और पोस्को एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक सरकारी विद्यालय कालसी में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से स्कूल में तैनात शिक्षक विनोद कुमार पाल ने 28 जुलाई 2022 को छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की , छात्रा मासिक परीक्षा देने स्कूल गई थी। आरोप है कि शिक्षक विनोद कुमार पाल ने इस दौरान छात्रा से अश्लील हरकतें की। आरोपी ने छात्रा से छेड़छाड़ और उसके शरीर को बदनीयती से पकड़ा। इसके बाद छात्रा किसी तरह इस कलयुगी शिक्षक के चंगुल से भागकर स्कूल के कमरे में पहुंची और रोने लगी। जब उसकी सहपाठी छात्राओं ने पूछा तो छात्रा ने आरोपी शिक्षक की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद किसी तरह सहपाठी छात्राओं ने प्रधानाचार्य को इस संबंध में बताया। प्रधानाचार्य ने भी कुछ कार्रवाई करने की बजाय छात्रा को पेपर साॅल्व करने के लिए कहा। इसके बाद से छात्रा सदमे में है। वह गुमसुम घर पर ही पड़ी थी। घर वालों ने स्कूल न जाने का कारण पूछा तो छात्रा ने पूरी बात घर वालों को बताई। इससे गुस्साए परिजन और ग्रामीण सोमवार को स्कूल पहुंचे ग्रामीणों ने शिक्षक का घेराव कर जमकर हंगामा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *