रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
रायवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत चार माह पहले दो महिलाओं को गुमराह कर सवारी की गाड़ी बता कर राह चलते उनके समान से भरे बैग चोरी कर लिए थे। जिसमें तीन आरोपी पहेले ही गिरफ्तार हो चुके थे। चौथे आरोपी को रायवाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताते चले को महिलाओं द्वारा चार माह पहले महिलाओं द्वारा चोरी की घटना का मुकदमा रायवाला थाने में दर्ज कराया गया था। जिसके बाद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। वही चौथा आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस ने अपना जाल बिछा रखा था। तो वही कड़ी मेहनत के बाद मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल चौथे आरोपी को भी सत्यनारायण मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वही इस मामले में रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चन्द्र पुजारी ने बताया कि चार आरोपियों द्वारा महिलाओं का बैग चुरा कर घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमे तीन आरोपियों को पकड़ जेल भेज दिया था। फरार चल रहे चौथे आरोपी इकबाल पुत्र नत्थू अहमद निवासी दहीरपुर थाना नागल जनपद बिजनौर उ0प्र0 उम्र 46 वर्ष को पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।




