पुलिस कावड़ में व्यस्त चोर चोरी में मस्त l
बहादराबाद 27 जुलाई ( महिपाल ) कावड़ मेले के चलते पुलिस दिन रात यातायात सुचारु करने में लगी रही जिसका फायदा उठाते हुए बीती रात चोरो ने चौकी बाजार से चंद कदमो की दूरी पर छोटी नहर पटरी से 7 दुकानों की छते फाड़ कर लाखो रुपयों की चोरी को अंजाम दे दिया l चोर अपने साथ दुकानों का सामान और गल्ले की नकदी साथ ले गए l जबकि दुकान दा रों ने यहां पहले भी हुई चोरिओछोरियो के कारण एक चौकीदार भी रखा हुआ है लेकिन चौकीदार के पास सेकड़ो दुकानों की जिम्मेदारी है पूरी दुकानों का एक चक्कर लगाने में उसे कम से कम 15 मिनट का समय लगता है जिंसका फायदा उठाते हुए चोरो ने सभी दुकानों की छते फाड़ कर चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया l
चोरी के शिकार बने सैनी मिष्ठान भंडार के मालिक सुरेन्द्र सैनी पुत्र तुंगल सैनी जिसके गल्ले से 1500/, देवेंद्र के गल्ले से 1200/ जूतों की दुकान करने वाले फिरोज पुत्र इरफ़ान की दुकान से नकदी 2000/ सहित लगभग 40000/ रुपए मूल्य के जूते, बेल्ट, पर्स, के. के डेवलपर्स के ऑफिस की छत काट कर वहां रखी चाँदी की बनी 4 गणेश लक्ष्मी की मुर्तिया, दीपक पुत्र नथू सिंह की दुकान से 3000/,मोबाईल की दुकान करने वाले इशरान पुत्र अहसान की दुकान से 3000/ तथा बुरा पतासे के दुकानदार अहसान पुत्र सुकड़ की दुकान से 700/ रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया l वहीं गत शुक्रवार की रात को नई कॉलोनी निवासी आशु कुमार पुत्र राजपाल सिंह ने चौकी पर तहरीर देकर बताया की उसके चाचा के बेटे सोनू पुत्र ब्रह्मपाल ने उसके घर में घुस कर संन्दुक का ताला तोड़ कर उसकी पत्नि के ज़ेवर और 3000/ रुपए चुरा लिए l पुलिस के कावड़ में व्यस्त होने के कारण अभी तक न तो मुक़दमे दर्ज़ हुए और न ही कोई चोर पकड़ा ही गया है l




