सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित, फरहाना ने हासिल किया प्रथम स्थान
मुजफ्फरनगर
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 1 अक्टूबर को एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज, झांसी की रानी में जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न ब्लॉकों से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 27 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में नागरिकों, युवाओं और समाज की सामूहिक भागीदारी विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, रेणु गर्ग, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सविता सिंह सहित अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कैप्टन प्रवीण चौधरी (सुपर नोडल), भाजपा जिलाध्यक्ष विशाल गर्ग, दीपक मित्तल, प्रवीण खेड़ा, अमित शास्त्री, हितेश गुप्ता, दिनेश गौतम, सोनाली पवार, हिमानी कक्कड़, मोनिका धीमान, दीपक गौतम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के नोडल आशीष द्विवेदी एवं पर्यवेक्षक रणवीर सिंह भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ममता रानी, राजकीय इंटर कॉलेज, रीना यादव, एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज, साक्षी देशवाल, राजकीय इंटर कॉलेज पुरकाजी तथा डॉ. अनुराधा, जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज, रवापुरी सठेड़ी ने निभाई। प्रतियोगिता में फरहाना पुत्री एहजाज ने प्रथम, तन्वी जैन पुत्री लोकेश कुमार एवं जिया पुत्री अफजाल ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा नरगिस पुत्री शहजाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सविता सिंह ने अतिथियों का पटका पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को बधाई देते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।




